संदीप सिंह की क्षमताओं से खौफजदा है पाकिस्तानी टीम
कराची, 31 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की हॉकी टीम भारतीय हॉकी टीम के कप्तान संदीप सिंह के कलात्मक खेल और ड्रैग फ्लिक की कला से खौफजदा है।
पाकिस्तानी टीम का मानना है कि अप्रैल में मलेशिया के शहर इपोह में होने वाले सुल्तान अजलन शाह कप के दौरान संदीप उसके लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
पाकिस्तानी टीम के कोच शाहिदअली खान ने आईएएनएस से बातचीत के दौैरान कहा कि उनकी टीम के लिए भारतीय टीम को हराना काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि भारत के पास फिलहाल सबसे अच्छे पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ खिलाड़ी हैं।
शाहिद ने कहा, "भारतीय टीम शानदार फार्म में है। हाल के महीनों में उसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उसके कप्तान संदीप सिंह बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर हैं।"
पाकिस्तानी टीम अपने स्टार ड्रैग फ्लिकर सोहैल अब्बास के बगैर ही सुल्तान अजलन शाह हॉकी में हिस्सा लेगी। अब्बास अभी हॉलैंड में क्लब हॉकी खेल रहे हैं।
अजलन शाह हॉकी में भारत को पहला मैच पांच अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड, मिस्र और भारत के साथ भिड़ना है। टूर्नामेंट का फाइनल 12 अप्रैल को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications