वक्त के मुताबिक चल रहा है राष्ट्रमंडल खेलों से जु़ड़ी परियोजनाओं का काम : गिल
गिल और कलमाडी ने जोर देकर कहा कि परियोजनाओं में देरी और भारत की मेजबानी पर खतरे से जुड़ी खबरों में कोई जान नहीं है।
परियोजनाओं के समय रहते पूरा होने से जुड़े सवाल पर गिल ने कहा, "हमारा ध्यान सभी परियोजनाओं को समय रहते पूरा करने पर है। शुरुआत में थोड़ी देरी हुई थी लेकिन अब सबकुछ समय के मुताबिक चल रहा है। साइकिलिंग और निशानेबाजी सहित सभी आयोजन स्थलों पर काम तेजी से चल रहा है और इसके समय रहते पूरा होने की उम्मीद है।"
गिल ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कोष जारी करने में तत्परता दिखा रही है। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार जरूरी कोष जारी करने के अलावा भी हर तरह की मदद मुहैया करा रही है।"
दूसरी ओर, राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष कलमाडी ने कहा कि खेलों के लिए तैयार किए जा रहे स्टेडियम अगले साल मार्च तक तैयार कर लिए जाएंगे।
बकौल कलमाडी, "हम समय पर आयोजन कराने को लेकर कृतसंकल्प हैं। हमारी तैयारी सही दिशा में चल रही है। हम विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराएंगे। साइकिलिंग वेलोड्रोम बनाने में थोड़ी देरी हो रही है लेकिन सभी काम अगले साल मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications