म्यूजियम में फैंस की उमड़ी भीड़ ने तोड़ डाला विराट कोहली के पुतले का कान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली का जलवा किसी से छिपा नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस परेशान रहते हैं, और ऐसे में अगर फैंस को पता हो की उनका स्टार खिलाड़ी हमेशा के लिए दिल्ली में रहने लगा है तो भला वो उसे देखने से ककैसे पीछे हट सकते हैं। गोरतलब हो की बुधवार को दिल्ली के मैडम तुषाद म्यूजियम में विराट की प्रतिमा का अनावरण किया गया था, जिसमें कुशल कारीगरों द्वारा विराट की मोम की तस्वीर बनाई गई है। ऐसे में उनकी एक झलक पाने के लिए दर्शक दीवाने हो उठे और उस तस्वीर के साथ सेल्फी लेने के लिए खासा भीड़ जमा हो गई। ऐसे में फैंस ने एक भारी चूक कर डाली और विराट कोहली का किसी ने कान ही तोड़ दिया।
Wax statue of Indian cricket team captain #ViratKohli to be unveiled shortly at Madame Tussauds, #Delhi. pic.twitter.com/kfxeM0Zpvo
— ANI (@ANI) June 6, 2018
हुआ कुछ यूंः गौरतलब हो की मैडम तुसाद म्यूजियम में लोगों को यहां सिलेब्रिटीज के पुतलों के साथ फोटो खिंचाने उसे छूने की छूट होती है। ये छूट इसलिए है ताकि यहां घूमने आने वाले आगंतुक अपने हीरो के बीच खड़े होने का रियल अहसास ले सकें। शायद यह पहला मौका भी था जब फैंस ने किसी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया हो।विराट के इस पुतले के अनावरण के बाद से ही म्यूजियम में आम दिनों की अपेक्षा कुछ भीड़ बढ़ी है। इस दौरान मची अफरा-तफरी में इस पुतले का कान टूट गया। हालांकि घटना के बाद प्रबंधन तुरंत हरकत में आया और पुतले के क्षतिग्रस्त कान को जल्द ही ठीक करवा लिया गया। विराट के इस पुतले को दुरुस्त कर एक बार फिर उसे सही जगह लगा दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
