क्रिकेट को रोमांचक बनाए रखने के लिए भारत-पाकिस्तान मुकाबले जरूरी : यूनुस
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान यूनुस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों की अहमियत किसी भी लिहाज से एशेज श्रृंखला से कम नहीं, लिहाजा दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखलाएं आयोजित होती रहनी चाहिए।
यूनुस ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले रोचकता और रोमांच के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं हैं बल्कि इनमें खेलकर दोनों देशों के खिलाड़ियों को अपनी मानसिक शक्ति का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। खेल के मैदान में दोनों देशों की भिड़ंत किसी भी मायने में एशेज से कम नहीं।"
यूनुस ने कहा कि आज उन्होंने जो मुकाम और शोहरत हासिल की है, वह 2005 में भारत के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला की देन है।
बकौल यूनुस, "वर्ष 2005 से पहले मैं पाकिस्तानी टीम का उतना अहम किरदार नहीं था, जितना उस साल खेली गई टेस्ट श्रृंखला के तीसरे मैच में 267 रनों की पारी खेलने के बाद हुआ। मुझे यह स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं कि मेरी शोहरत भारत के साथ खेली गई श्रृंखला की देन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications