Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वो तीन खिलाड़ी जो आने वाले समय में लेंगे एमएस धोनी की जगह !

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की अगर बात करें तो मौजूदा भारतीय टीम में अगर किसी खिलाड़ी का जलवा इस समय सबसे ज्यादा है तो उसका नाम है महेंद्र सिंह धोनी। दरअसल धोनी ने अपनी कप्तानी और प्रदर्शन से अपना जो जलवा बनाया है वो अपने में बेमिसाल है। दरअसल धोनी के जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को जिस चीज की सबसे ज्यादा कमी अखरेगी वो है एक बेहतरीन विकेटकीपर। हालांकि भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और पूर्व चयनकर्ता विक्रम राठौर की अगर माने तो तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो धोनी की कमी को न सिर्फ पूरी करेंगे बल्कि आने वाले समय में धोनी की तरह ही फेमस भी होंगे। इनका नाम है ऋषभ पंत, ईशान किशन और संजू सैमसन। राठौर ने कहा कि धोनी जब भी संन्यास लेंगे उनके बाद ये तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेल के तीनों फॉरमैट में दिग्गज विकेटकीपर का जगह ले सकते हैं।

गौरतलब हो कि धोनी ने टेस्ट को 2014 में ही अलविदा कह दिया था, जहां विकेटकीपिंग में उनकी कमी अभी भी टीम के लिए एक बड़ी मुसीबत है। राठौर के मुताबिक, 'धौनी अंत में संन्यास लेंगे ही। हो सकता है कि वो 2019 के बाद लें। तब उनका स्थान खाली होगा। पंत अच्छा कर रहे हैं। मुझे संजू सैमसन भी अच्छी प्रतिभा लगते हैं। वो भी अच्छा कर रहे हैं। साथ ही ईशान किशन भी हैं। मुझे लगता है कि इन तीनों में कोई एक धौनी का स्थान लेगा। बता दें कि राठौर 2016 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयनसमिति का हिस्सा थे। ऋषभ पंत मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा तो हैं, लेकिन उन्हें अभी तक मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि वो तीसरे टेस्ट में दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं।

Story first published: Friday, August 17, 2018, 15:33 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+