टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक चार ओवर के खेल में एक विकेट के नुकसान पर 20 रन बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग छह और गौतम गंभीर छह रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने इसी मैदान पर बुधवार को खेला गया पहला मुकाबला छह विकेट से जीता था। पहले मैच में सहवाग नहीं खेल सके थे लेकिन इस मैच में उनकी वापसी हुई है।
पहले मैच में 25 रन बनाकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भारत की शानदार जीत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रोहित शर्मा को सहवाग के लिए जगह खाली करनी पड़ी है।
इसके अलावा तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल के स्थान पर प्रवीण कुमार को टीम में शामिल किया गया है। मुनाफ की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव है। पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।