श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं गुल
गुल को एजबेस्टन में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंदबाजी करते वक्त चोट लगी थी। उन्हें तत्काल मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी चोट का एमआरआई स्कैन किया गया है। टीम प्रबंधन का कहना है कि उनका आगे के मैचों में खेल पाना संदिग्ध है।
टीम प्रबंधक यावर सईद ने समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत के दौरान कहा, "गुल की चोट का एमआरआई रिपोर्ट सकारात्मक नहीं है। उन्हें एहतियात के तौर पर इस श्रृंखला के लिए आराम दिया जा सकता है।"
गुल के स्थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज को 18 अगस्त में ओवल में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए सुरक्षित खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह दी गई है। इस श्रृंखला में पाक टीम 0-1 से पीछे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications