For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Iceland vs Croatia Preview: आइसलैंड के लिए मुकाबला अहम, क्रोएशिया जीत की लय रखना चाहेगा बरकरार

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप में 13वें दिन चार मुकाबले खेले जाने हैं। पहले दोनों मैच में जीत से नॉकआउट में जगह सुरक्षित करने वाला क्रोएशिया दूसरे चरण की कड़ी चुनौतियों से पहले अपना विजय अभियान जारी रखने जबकि अगर-मगर की डगर में फंसा आइसलैंड उलटफेर के इरादों के साथ विश्व कप ग्रुप डी के आखिरी लीग मैच में मंगलवार को एक दूसरे का सामना करेंगे। यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। गौरतलब हो कि क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप 2018 की शानदार शुरुआत की है। सने पहले नाइजीरिया और बाद में अर्जेंटीना पर प्रभावशाली जीत से अंतिम 16 में जगह पक्की कर ली है। इस टीम का शानदार प्रदर्शन अर्जेंटीना के खिलाफ रहा था जहां इस टीम ने लियनेल मेसी जैसे स्टार को भी फीका प्रदर्सन करने पर मजबूर किया और शानदार जीत दर्ज की। वहीं इसके बाद ब उसकी निगाह विश्व कप 1998 के अपने अभियान की पुनरावृत्ति करने पर टिकी है जब डेवोर सुकर के करिश्माई खेल से टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी।

वहीं अगर आइसलैंड की बात करें तो उसके लिए हालांकि जीत ही पर्याप्त नहीं होगी और उसे अर्जेंटीना और नाइजीरिया के मैच पर ध्यान देना होगा। अगर नाइजीरिया जीत दर्ज करता है तो आइसलैंड बाहर हो जाएगा। अगर अर्जेंटीना ड्रॉ खेलता या जीत दर्ज करता है तो फिर गोल अंतर के आधार पर अंतिम 16 में पहुंचने वाली टीम का निर्धारण होगा। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम का मुकाबला आइसलैंड की किस्मत का ताला साबित होगा। वहीं अगर इन दोनों टीमों की बात करें तो क्रोएशिया की टीम शानदार फार्म में नजर आ रही है। ऐसे में आइसलैंड के लिए यह मैच एक बड़ी चुनौती भी साबित हो सकता है।

Story first published: Monday, June 25, 2018, 22:35 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+