Pro Kabaddi League 2018: इन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, बने सबसे महंगे खिलाड़ी
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के सीजन 6 के लिए नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई। इस बार निलामी प्रकियां में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 1 करोड़ से ज्यादा की कीमत पाई। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कबड्डी देश में आईपीएल और आईएसएल के बाद सबसे फेमस गेम बनने की ओर अग्रसर है। दूसरे दिन नीलामी प्रकिया में सभी 12 टीमों ने 422 खिलाड़ियों के पूल से अपनी-अपनी टीम चुन ली। भारत के मोनू गायत ने इतिहास रचते हुए सबसे बड़ी बोली पाई। वे कबड्डी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। गायत को हरियाणा स्टीलर्स ने 1.51 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा राइडर राहुल चौधरी को उनकी पुरानी टीम तेलगू टाइटन्स ने भारी कीमत में अपने साथ बनाए रखा। ऋषांक देवदीगा, नितिन तोमर और दीपक निवास हुड्डा अन्य तीन भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने इतिहास रच दिया।
ये हैं प्रो कबड्डी लीग के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

मोनू गायत- 1.51 करोड़ रुपए
मोनू गायत- 1.51 करोड़ रुपए
मोनू गोयात को हरियाणा स्टीलर्स ने रिकॉर्ड 1 करोड़ 51 लाख में खरीदा जो पीकेएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मोनू पिछले सीजन डिफेंडिंग चैंपियन पटना पायराइडट्स के लिए खेले थे।

राहुल चौधरी- 1.29 करोड़ रुपए
राहुल चौधरी- 1.29 करोड़ रुपए
प्रो कबड्डी लीग के पोस्टर ब्वॉय कहे जाने वाले राहुल चौधरी को उनकी पुरानी टीम तेलगू टाइटन्स ने 1.29 करोड़ रुपए की भारी कीमत में अपने साथ बनाए रखा।

नितिन तोमर- 1.15 करोड़ रुपए
नितिन तोमर- 1.15 करोड़ रुपए
नितिन तोमर को पिछले सीजन प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें यूपी योद्धा ने 93 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन इस कबड्डी स्टार ने खुद को साबित करते हुए इस बार उससे भी बड़ी बोली पाई है। नितिन तोमर को 1.15 करोड़ रुपए में पुनेरी पल्टन ने खरीदा।

दीपक निवास हुड्डा- 1.15 करोड़ रुपए
दीपक निवास हुड्डा- 1.15 करोड़ रुपए
हरियाणा के रहने वाले दीपक निवास हुड्डा प्रो कबड्डी लीग में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। हुड्डा को अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने 1.15 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। हुड्डा की बिडिंग के लिए काफी देर तक टीमों में जंग चलती रही और आखिर में पिंक पैंथर्स ने बाजी मारी। हुड्डा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। दीपक निवास हुड्डा कबड्डी के जाने माने चेहरे हैं। वे 2016 के साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे हैं। वीवो प्रो कबड्डी लीग के सीजन 5 में हुड्डा पुनेरी पल्टन का हिस्सा रहे थे।

रिशांक देवडिगा- 1.11 करोड़ रुपए
रिशांक देवडिगा- 1.11 करोड़ रुपए
महाराष्ट्र के स्टार रेडर को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी यूपी योद्धा ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए अपने साथ बनाए रखा। यूपी ने रिशांक को 1.11 करोड़ रुपए में खरीदा।

फजल अत्राचली- 1 करोड़ रुपए
फजल अत्राचली- 1 करोड़ रुपए
ईरान के खिलाड़ी फजल अत्राचली प्रो कबड्डी के इतिहास के पहले का करोड़पति खिलाड़ी बने। नीलामी के पहले ही दिन यू मुंबा की टीम ने इस ईरानी खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। गौरतलब हो की इस लीग के दूसरे संस्करण में भी फजल ने यू मुंबा की तरफ से खेला था और उस सीजन उन्हें प्लेयर ऑफ द टीम के खिताब से भी नवाजा गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
