Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsENG: सिर्फ 6 रन बनाते ही कप्तान कोहली के नाम जुड़ जाएगी ये 'विराट' उपलब्धि

नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वहीं शुरुआती दो मुकाबलों में जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा वहीं तीसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज की और अपनी हार के सिलसिले को तोड़ दिया। गोरतलब हो कि भले ही भारत अभी इस सीरीज में 2-1 से पीछे हो लेकिन भारतीय कप्तान कोहली का जलवा हर मुकाबले में देखने को मिला, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अपने आलोचकों को जवाब भी दिया और कुछ शानदार रिकॉर्ड भी बनाए वहीं इसी के साथ कप्तान कोहली के नाम एक और खास रिकॉर्ड अगले मुकाबले में बन जाएगा। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में 6 रन बनाते ही कप्तान कोहली टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लेंगे। वहीं बता दें कि इससे पहले कप्तान रूट ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में यह मुकाम हासिल किया था।

बता दें कि कोहली ने अभी तक टेस्ट में 23 शतक, 6 दोहरे शतक और 18 अर्द्धशतक लगाए हैं। वहीं भारतीय कप्तान ने इस बार भी अब तक दो शतक इस सीरीज में जड़ दिए हैं। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के खिलाफ विराट की बल्लेबाजी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे लेकिन कोहली ने अपने बल्ले की धार से आलोचतकों को मुंहतोड़ जवाब दिया और खुद को साबित किया कि वो यूं ही नहीं दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं। ऐसे में विराट की नजर अब इस सीरीज के चौथे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।

Story first published: Saturday, August 25, 2018, 13:25 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+