Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप: इंग्लैंड का फिर निराशाजनक प्रदर्शन (लीड-1)

केपटाउन, 19 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 में इंग्लैंड का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। यहां शुक्रवार को अल्जीरिया की टीम के खिलाफ भी उसका मुकाबला ड्रॉ रहा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में 64 हजार से अधिक दर्शकों के सामने दोनों टीमे पूरे मैच के दौरान एक भी गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 से बराबरी पर छूटा।

इंग्लैंड के कोच फेबियो कापेलो के लिए यह दिन इसलिए भी निराशाजनक रहा क्योंकि शुक्रवार को उनका 64वां जन्म दिन था। इस मैच के बाद उनकी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई क्योंकि दो मैचों के बाद उसके पास महज दो अंक हैं। अमेरिका के साथ उसका पहला मुकाबला भी ड्रॉ रहा था।

मैच के बाद कापेलो ने कहा, "हमें अभी एक मैच और खेलना हैं और उम्मीद है कि इसमें हम अच्छा करेंगे। मैं नहीं जानता कि यह सब दाबव की वजह से हो रहा है। इस प्रदर्शन को देखते हुए मुझे यह विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वही टीम हैं जिसे मैं जानता हूं।"

इस मैच में अमेरिका के खिलाफ चूक करने वाले गोलकीपर रॉबर्ट ग्रीन को मैदान पर नहीं उतरा गया था। उनकी जगह डेविड जेम्स टीम का हिस्सा बने। उल्लेखनीय है कि टीम ग्रीन की चूक की वजह से ही अमेरिका के खिलाफ मैच ड्रॉ हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+