MI VS KKR: एविन लुईस भी नहीं समझ पाए की आखिर वो आउट कैसे हुए, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। कुछ टीमों के लिए यह सीरीज अब आर या पार की स्थिति तक पहुंच गई है। ऐसा ही एक रोमांचक मुकबला बुधवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में देखने को मिला। केकेआर और मुंबई इंडिंयंस के बीच हुए इस मुकाबले में, पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने केकेआर के सामने एक बड़ा लक्ष्य ऱखा। मुंबई की ओपनिंग की अगर बात करें तो इस सीजन में हर मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने एक मजबूत शुरुआत मुंबई को दी है। मसलन केकेआर से हुए इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव और लुईस अच्छी लय में दिखे। इस मैच में मुंबई ने एक शानदार जीत दर्ज की और अपनी प्लेऑफ की राह को आसान करते हुए अंक तालिका में भी चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इस रोमांचक मैच में एक समय ऐसा भी आया जब बल्लेबाज समेत सभी हैरान रह गए की आखिर ये क्या हुआ। दर्शक भी समझ नहीं पाए की आखिर क्या हुआ और कैसे हुआ, कई बार रीप्ले देखने के बाद समझ आया की आखिर माजरा क्या है।
जब लुईस हुए आउटः पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस दोनों ही अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। पहले पावरप्ले का आखिरी ओवर चल रहा था यानी की छठां ओवर गेंदबाजी कर रहे थे पीयूष चावला, चावला की शुरुआती दो गेंदों पर चौका लग चुका था। मुंबई का स्कोर भी 46 रन बन चुका था। इसके बाद चौथी गेंद डाली पीयूष चावला ने तो मैदान में छिटके सारे खिलाड़ी हाथ मिलाने लगे किसी को कुछ समझ नहीं आया की हुआ क्या फिर रीप्ले देखने पर समझ आया की लुईस तो आउट हो गए ।दरअसल गेंद उछलने के बाद उनके पैड से लगती हुई बल्ले में लगी और फिर थर्डमैन के खिलाड़ी ने उन्हें कैच आउट कर दिया। इसे देखकर लुईस भी शायद सोच रहे होंगे की आखिर मेरी गलती क्या थी और भला ऐसे कौन आउट होता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
