ट्वेंटी-20 श्रृंखला : मेजबान टीम के 6 बल्लेबाज आउट (लीड-2)
जिंबाब्वे ने हेमिल्टन मासाकाद्जा (1), शानदार फार्म में चल रहे ब्रेंडन टेलर (15), विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताइबू (4), चामू चिभाभा (40), कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा (3) और ग्रेग लैम्ब (1) के विकेट गंवाए हैं।
चिभाभा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया। जिंबाब्वे की टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। क्रेग इर्विन ने 15 रन बनाए हैं जबकि प्रास्पर उत्सेया एक बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
दो मैचों की इस श्रृंखला के जरिए भारतीय टीम त्रिकोणीय श्रृंखला में मिली हार का हिसाब चुकाने का प्रयास करेगी। जिंबाब्बे ने इस श्रृंखला से पहले खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला के लगातार दो मैचों में भारतीय टीम को पराजित किया था।
त्रिकोणीय श्रृंखला में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। सुरेश रैना की कप्तानी में खेलते हुए टीम इंडिया सिर्फ एक मैच जीत सकी थी जबकि तीन में उसकी हार हुई थी।
इसी का नतीजा था वह फाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी। खिताबी मुकाबला श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच खेला गया था, जिसे श्रीलंका ने नौ विकेट से अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications