इंग्लैंड दौरे के लिए खास तैयारी में जुटे हैं धोनी, इस तरह कर रहे हैं अभ्यास
नई दिल्ली। दिग्गज खिलाड़ी अक्सर एकांत में अभ्यास करना ज्यादा पसंद करते हैं ऐसे में भला भारत के दिग्गज खिलाड़ी इससे कैसे पीछे रह सकते हैं। गौरतलब हो की धोनी लोगों की नजरों से दूर इंग्लैंड दौरे से पहले नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नेट पर पसीना बहाते हुए देखे गए है। याद हो की धोनी की तरह ही सचिन तेंदुलकर भी अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के आखिरी के कुछ वर्षों में मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला परिसर में खुद ही अभ्यास करते थे और एनसीए में धोनी का प्रैक्टिस सेशन भी कुछ ऐसा ही है। गौरतलब हो की इस अभ्यास के दौरान उन्होंने सैकड़ों गेंदों का सामना किया जिसमें से लगभग 70 प्रतिशत थ्रो - डाउन से की गई थीं।
अभी दिया था यो यो टेस्टः महेंद्र सिंह धोनी ने 15 जून को वनडे टीम के खिलाड़ियों के साथ यो यो टेस्ट दिया था और दूसरे खिलाड़ियों के जाने के बाद भी वह यहां रुके रहे।धोनी एनसीए में थ्रो डाउन विशेषज्ञ रघु और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के साथ यहां पहुंचे और लगभग ढाई घंटे तक उन्होंने 18 गज की दूरी से थ्रो - डाउन पर अभ्यास किया। इस अभ्यास में थ्रो- डाउन में धीरे-धीरे गेंद की गति बढ़ाई गई और इस दिग्गज ने शॉर्ट गेंद तथा बैक लेंथ गेंदों का समाना किया। उन्होंने कुछ गेंदों को रक्षात्मक तरीके से खेला तो कुछ का सामना उन्होंने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर किया। गौरतलब हो की आईपीएल में भी धोनी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था और अब उनकी नजर आगे आने वाले मुकाबलों पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
