'जायज है तेंदुलकर और ब्रैडमैन के बीच तुलना'
इंग्लैंड के मशहूर क्रिकेट स्तंभकार साइमन बार्नेस ने वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' पर लिखे अपने लेख में इस बात पर जोर दिया है कि फिटनेस और व्यस्त कार्यक्रम के लिहाज से 'बेरहम' आधुनिक क्रिकेट के किसी खिलाड़ी का किसी पुराने दिग्गज के साथ तुलना बिल्कुल जायज है।
बार्नेस मानते हैं कि ब्रैडमैन अपने जमाने के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज थे लेकिन आज के हालात में उनके खेल में जरूर परिवर्तन आता क्योंकि आधुनिक क्रिकेट बिल्कुल बदला हुआ है और इसमें एक खिलाड़ी को कई तरह की परीक्षा से गुजरना होता है।
बार्नेस लिखते हैं, "आज के गेंदबाज ज्यादा फिट हैं, क्षेत्ररक्षक ज्यादा चुस्त हैं और दूसरे खिलाड़ियों की कमियों को लेकर तमाम तरह के शोध किए जाते हैं। ऐसे माहौल में अगर कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत, टीम, प्रायोजकों और देशवासियों के हितों की रक्षा करते हुए शानदार प्रदर्शन करता है तो उसकी तुलना बीते जमाने के किसी महानतम खिलाड़ी से करना बिल्कुल गलत नहीं है।"
बार्नेस मानते हैं कि अलग-अलग युग में अगर ब्रैडमैन का आकलन एक खिलाड़ी के तौर पर किया जाए तो उन्हें वह लोकप्रियता नहीं मिलेगी, जो आज उन्हें प्राप्त है। दूसरी ओर, तेंदुलकर ने क्रिकेट की हर विधा में रन बटोरे हैं और खुद को एक संपूर्ण क्रिकेटर के तौर पर पेश किया है। ऐसे खिलाड़ी को हर युग में सलाम किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications