Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय फुटबाॅल टीम को झटका, फीफा रैंकिंग में टाॅप 100 से हुई बाहर

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम को हाल ही में हुए एएफसी एशियन कप में मिली लगातार 2 हार का झटका लगा है। कप्तान सुनील छेत्री की टीम को फीका रैंकिंग में 6 अंकों का नुकसान हुआ और इसी के साथ वह टाॅप 100 से बाहर होकर 103वें स्थान पर पहुंच गई है। उसके 1219 अंक है।

एएफसी रैंकिंग में भी फिसले
वहीं भारतीय फुटबाॅल टीम एएफसी रैंकिंग में भी 2 स्थान खिसक गई है और 16वें स्थान से 18वें स्थान पर आ गई। भारत एएफसी रैंकिंग में भी 16 पायदान खिसककर 18वें स्थान पर आ गया। भारतीय टीम एशियाई कप में यूएई और बहरीन से हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने पद से इस्तीफा दे दिया।

भारत को अब फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर्स के दूसरे दौर के ड्रॉ से पहले ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ खेलकर अपनी रैंकिंग सुधारनी होगी। क्वालीफायर्स के दूसरे दौर के मुकाबले संभवत: अप्रैल में होंगे। भारतीय फुटबॉल टीम ने 21 साल बाद 2017 में शीर्ष 100 टीमों में जगह बनाई थी. भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 थी, जो उसने 1996 में हासिल की थी।

Story first published: Thursday, February 7, 2019, 22:24 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+