FIFA World Cup 2018 team analysis: इजिप्ट के शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद सलाह का फिट रहना जरूरी
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।
|
देशः इजिप्ट
ग्रुपः ए ( रूस, सऊदी अरब, उरग्वे, इजिप्ट)
मुकाबलेः पहला मुकाबला 15 जून को उरग्वे के साथ
दूसरा मुकाबला रूस के साथ 19 जून को
तीसरा मुकाबला 25 जून को सऊदी अरब के साथ
फीफा रैंकिंगः 45
पिछला विश्वकपः क्वालीफाई नहीं हुई थी
बेस्ट प्रदर्शनः 1990 में ग्रुप स्टेज तक पहुंची
स्टार प्लेयर: मोहम्मद सलाह (स्ट्राइकर, लिवरपूल), मोहम्मद एलनेनी (मिडफील्डर, आर्सेनल)
कोच: हेक्टर कूपर
— Mohamed ELNeny (@ElNennY) June 11, 2018 |
सलाह पर बहुत कुछ निर्भर
रूस में होने वाले फीफा विश्वकप से पहले इजिप्ट की टीम केवल दो बार फीफा विश्वकप का हिस्सा रही थी 1934 और 1990 में लेकिन दोनो ही बार यह टीम ग्रुप स्टेज को पार कर पाने में सफल नहीं हो सकी थी। ऐसे में इतिहास पर अगर नजर डालें तो इजिप्ट की टीम के लिए यब सफऱ आसान नहीं रहा है। हालांकि उनके पास अपना इतिहास बेहतर बनाने का सुनहरा मौका है इस बार जिसके दो कारण हैं पहला वो ग्रुप ए में शामिल है जहां उससे मजबूक केवल उरग्वे की टीम है । वहीं सऊदी अरब और रूस अपने में ही संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। वहीं इसका दूसरा कारण है इस टीम में दो स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह और मोहम्मद एलनेनी का होना।
सलाह को किसी परिभाषा की जरूरत नहीं है सभी उनके पिछले प्रीमियर लीग में गोल की बरसात को देख चुके हैं। सही मायनो में ये खिलाड़ी इजिप्ट की ताकत है। वहीं ये कहना कोई गलत नहीं है कि इस खिलाड़ी के बिना इजिप्ट की टीम कुछ भी नहीं है और अगर ये खिलाड़ी अनफिट हुआ तो फिर वो गोल के लिए भी तरसंगे। सर्जियो रामोस जब चोटिल हुए थे तो सारा देश उनके ठीक होने की प्राथर्ना कर रहा था ऐसे में इस खिलाड़ी की भी यही स्थिति है। वहीं इस खिलाड़ी के अलावा एलनेनी भी एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन वो खिलाड़ी भी अपने एड़ी के चोट से काफी परेशान हैं।
|
भविष्यवाणी
अगर इस टीम की बात करें तो उरग्वे के अलावा इजिप्ट की टीम भी नॉकआउट राउंड के लिए सेलेक्ट हो सकती है। हालांकि इस टीम को अभी सलाह के लिए सकारात्मक खबर की उम्मीद होगी और वे इसी का इंतजार कर रहे होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
