पांच मार्च को खेले गए इस मैच में बंगलादेश ने उसे 2-2 से बराबरी पर रोक दिया था। एशिया में भारतीय टीम सिंगापुर के साथ संयुक्त 25वें स्थान पर है। दिलचस्प बात है कि सिंगापुर भी फीफा रैंकिंग में 147वें स्थान पर है।
अफ्गानिस्तान की टीम फीफा रैंकिंग में 128वें स्थान के साथ भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है। एशिया में ईरान पहले, जापान दूसरे और उजबेकिस्तान तीसरे स्थान पर है। फीफा रैंकिंग में ईरान 37वें, जापान 47वें और उजबेकिस्तान 53वें स्थान पर हैं।
विश्व और यूरोपियन चैंपियन स्पेन पहले स्थान पर बरकरार है जबकि जर्मनी दूसरे और पुर्तगाल तीसरे स्थान पर है। इस साल विश्वकप की मेजबानी करने जा रहे ब्राजील को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है ब्राजील की टीम 11 महीने पहले अपने सबसे निचले स्तर 22वें स्थान पर फिसल गई थी।
अब वह कोलंबिया और उरुग्वे को पछाड़कर दक्षिण अमेरिका की शीर्ष टीम बन गई है। ब्राजील को 12 जून से 13 जुलाई तक होने वाले विश्वकप में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।