Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG 2018: मैरी कॉम फाइनल में, बॉक्सिंग में एक और पदक कन्फर्म

Commonwealth Games 2018: Mary Kom enters women's boxing 45-48 kg final |वनइंडिया हिंदी

मुक्केबाजी के 45-48 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में एमसी मैरी कॉम ने श्रीलंका की अनुशा दिलरुक्शी को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। इस तरह से मैरी कॉम ने भी एक पदक पक्का कर लिया हैं। भारत के मुक्केबाजी दल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं और पांच मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के सेमी फाइनल में पहुंचे। मैरी कॉम ने गोल्ड कोस्ट में श्रीलंका की अनुशा दिलरुक्शी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल की और फाइनल का टिकट पक्का किया। इस तरह से मैरी कॉम ने भी एक पदक पक्का कर लिया हैं।

सरिता देवी ऑस्ट्रेलिया की बॉक्सर के हाथों हार गई और उनकी हार ने एक और पदक की उम्मीद को तोड़ दिया। 60 किग्रा वर्ग क्वार्टरफाइनल में सरिता देवी आगे नहीं बढ़ सकीं और उन्हें ऑस्ट्रलियाई बॉक्सर ने हराया। चार अन्य भारतीय मुक्केबाज दिन में रिंग में उतरेंगे। पिंकी रानी अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगी।

जबकि पुरुष वर्ग में, भारत के गौरव सोलंकी, विकास कृष्णन और मनीष कौशिक बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में आगे बढ़ना चाहते हैं। यदि सभी मुक्केबाज अगले दौर में आगे बढ़ते हैं, तो भारत को मुक्केबाजी में 11 पदक का आश्वासन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: ओम मिथारवल ने 50 मीटर पिस्टल फाइनल में जीता कांस्य

Story first published: Wednesday, April 11, 2018, 9:28 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+