छेत्री को भारतीय टीम के साथ खेलने की अनुमति
भारतीय टीम फिलहाल पुर्तगाल में एशिया कप की तैयारियों में जुटी हुई है।
'कनसास सिटी विजार्डस' की वेब साइट पर जारी एक बयान में छेत्री ने कहा, "मैं राष्ट्रीय टीम में शामिल होने को लेकर बेहद खुश हूं। हमने कनसास सिटी के साथ खेलते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी।"
छेत्री सोमवार को भारत पहुंच रहे हैं और बुधवार को पुर्तगाल में भारतीय टीम में शामिल होंगे।
छेत्री कनसास सिटी से मार्च में जुड़े थे। 25 वर्षीय छेत्री ऐसे पहले भारतीय फुटबाल खिलाड़ी हैं, जो किसी बड़े विदेशी फुटबाल लीग में खेल रही टीम में शामिल हुए हैं।
हाल ही में उन्होंने सिडनी में विजार्डस के लिए खेलते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ क्रमश: 21वें और 69वें मिनट में गोल दागे थे। इसमें कनसास सिटी की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की थी।
विजार्डस के प्रबंधक पीटर वर्मिज ने कहा, "सुनील को नियमित तौर पर खेलने की अनुमित दी जाएगी। यह केवल उसके लिए ही बेहतर नहीं है, बल्कि भविष्य में हमारे लिए भी अच्छा रहेगा। हम हमेशा अपने खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं, जिससे कि वे अपने को विकसित कर सके। हम चाहेंगे कि सुनील जल्द ही कनसास सिटी के लौट आए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications