आस्ट्रेलियाई चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव : स्मिथ
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "मेरी राय में बेन हिलफेनहास को मेलबर्न टेस्ट और बोलिंगर को सिडनी टेस्ट के लिए टीम में शामिल करना यह साबित करता है कि आस्ट्रेलियाई चयन समिति में पारदर्शिता का अभाव है।"
स्मिथ का मानना है कि बोलिंगर को चुनकर अगर आस्ट्रेलियाई चयनकर्ता उनकी टीम को किसी तरह से चौंकाना चाहते थे तो वे गलत हैं क्योंकि आज की तारीख में किसी की तकनीक किसी से छुपी नहीं है।
बकौल स्मिथ, "अब वह जमाना नहीं रहा कि आप किसी नए खिलाड़ी का सामना करने से घबरा जाएंगे हैं क्योंकि आपको उसकी तकनीक और विशेषताओं की जानकारी नहीं है। दरअसल, अब सबको हर तरह की जानकारी होती है। जब टेलीविजन नहीं था, तब नए खिलाड़ियों को लेकर लोग चिंतित हुआ करते थे लेकिन अब तो यह पुरानी बात हो गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications