Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे को हरी झंडी

तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम को पाकिस्तान का दौरा करना था लेकिन मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों के बाद उपजी स्थिति के मद्देनज़र भारत ने यह दौरा रद्द कर दिया.

भारत की जगह श्रीलंका को वहाँ जाने का न्यौता मिला था. श्रीलंका विदेश नीति के मामले में भारत का समर्थक माना जाता है, इसलिए टीम को पाकिस्तान जाने से पहले विदेश मंत्रालय से अनुमति लेने की ज़रूरत पड़ गई थी.

लेकिन शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विदेश मंत्री रोहिता बोगोल्लगमा और खेल मंत्री गामिनी लोकुगे के साथ बातचीत के बाद दौरे को हरी झंडी दे दी.

विदेश मंत्री ने घोषणा की कि श्रीलंकाई टीम का पाकिस्तान दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जनवरी से 25 फरवरी तक होगा.

फ़ैसले का स्वागत

पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के प्रस्तावित पाकिस्तान दौरे को हरी झंडी देने के फ़ैसले का स्वागत किया है.

टीम के कप्तान शोएब मलिक ने उम्मीद व्यक्त की है कि श्रीलंका के खिलाफ़ श्रृंखला के आयोजन से देश में और अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन संभव हो सकेगा.

सुरक्षा कारणों से श्रृंखलाओं के रद्द या स्थगित होने की वजह से इस वर्ष पाकिस्तान में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला जा सका है.

मलिक ने संवाददाताओं से कहा, “यह बहुत अच्छी खबर है. इससे हम कुछ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकेंगे.”

राष्ट्रीय टीम के कोच इंतखाब आलम ने कहा कि अपनी टीम के पाकिस्तान भेजने के श्रीलंका सरकार के फैसले से दोनों देशों के बीच संबंध और अधिक मज़बूत होंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+