नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल में भारी निवेश के बाद स्थितियों में सुधार दिखने लगा है। ये संकेत मिलते हैं फीफा रैंकिंग से, जिसमें भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में 132वं स्थान पर आ गई है। एशियाई देशों की बात करें तो भारत 21वें स्थान पर है।
फीफा रैंकिंग में ब्राजील एक बार फिर स्पेन को हटाकर टॉप पर पहुंच गया है। पुर्तगाल तीसरे स्थान पर है, जबकि हॉलैंड चौथे स्थान पर चल रहा है।
ताजिकिस्तान के नीचे खिसकने से भारत एएफसी देशों में एक पायदान उपर चढ़ गया है। भारत के इस समय 164 अंक हैं। जल्द होने वाले टूर्नामेंट की बात करें तो एशियाई कप होने वाला है, जिसमें भारत को ग्रुप सी में रखा गया है।