कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पूनम यादव को फेडरेशन ने किया बाहर, करियर पर लगा ग्रहण
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली वेटलिफ्टर पूनम यादव अब एशियाड में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। पूनम यादव को फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टारगेट ऑफ पोडियम स्कीम( टॉप्स ) से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, और साथ ही साथ उन्हें नेशनल कैंप से भी बाहर कर दिया गया है। गौरतलब हो की अनुशासन हीनता को लेकर फेडरेशन ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन पूनम ने इस नोटिस को कोई जवाब नहीं दिया,जिससे नाराज होकर फेडरेशन ने ये कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली पूनम यादव के इस रवैये के कारण उन्हें वेटलिफ्टिंग के कोर ग्रुप से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
Commonwealth Games 2018 medal winner Punam Yadav dropped from Union Sports Ministry's Target Olympic Podium Scheme (TOPS) after Wrestling Federation warned her of disciplinary action. She had failed to attend Federation's camp & take dope test on her return from CWG 2018. pic.twitter.com/QMNg1AjF2K
— ANI UP (@ANINewsUP) May 10, 2018
यह था मामलाः इस पूरे मामले पर प्रकाश डालते हुए वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सहदेव यादव ने बताया की कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने के बाद पूनम यादव बिना किसी को सूचित किए ही कैंप से बाहर चली गईं थी। इस मामले में जब फेडरेशन ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा तो कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला जिसके आधार पर उन्हें इस कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। बता दें की पूनम की इस अनुशासनहीनता के लिए उनपर प्रतिबंध के साथ-साथ फेडरेशन से मिलने वाली हर सुविधा प रोक लगा दी गई है इसमें तैयारियों के लिए मिलने वाले हर महीने 50 रुपये का मानदेय भी अब पूनम को नहीं मिल सकेगा। सहदेव ने साफतौर पर बताया की भविष्य में पूनम यादव की फेडरेशन से जुड़ने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने अपने करियर पर खुद ही ग्रहण लगाया है। ऐसे में पूनम के लिए ओलंपिक और एशियन गेम्स में खेलने की संभावनाए खत्म हो गई हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
