घर में जंजीर से बंधे शेर की तस्वीर शेयर कर फंसे शाहिद आफरीदी, लोगों ने पूछे ये सवाल
नई दिल्ली। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटक शाहिद अफरीदी का एक ट्वीट इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट और माइक्रो ब्लागिंग साइट से दो फोटो शेयर की है एक में वो हिरण को एक बोतल से दूध पिलाते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनकी छोटी बेटी हाथ उठाए उनके साथ नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में शाहिद अफरीदी के घर में एक शेर जंजीरों में बंधा नजर आ रहा है। उनके इस पशु प्रेम पर लोगो ने उनकी आशा के विपरीत जवाब दिया और तरह-तरह से प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जानवरों के रहने का अपना एक माहौल होता है,और अफरीदी उसे छीन रहे हैं।
|
शाहिद अफरीदी ने पोस्ट की तस्वीर
अपरीदी ने लिखा की इन जानवरों के साथ वक्त बिताकर काफी अच्छा लग रहा है और मेरी बेटी मेरे विकेट लेने की स्टाइल को कॉपी कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर शेयर की
|
बताया अमानवीय और क्रूरता
एक यूजर ने उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक अमानवीय कदम है क्योंकि जानवरों के रहने का अपना एक अलग माहौल होता है।
|
शेर को बांधने पर की निंदा
एक यूजर ने अफरीदी के घर में शेर की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जानवरों को इस तरह से बांधना काफी निराशाजनक और अमानवीय है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
