Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA 2018: मेसी के वर्ल्ड कप भविष्य को लेकर कोच का चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली। सदी के महान फुटबॉलर कहे जाने वाले अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने अपने फीफा वर्ल्ड कप भविष्य को लेकर एक बेहद बड़ी बात कही है। मेसी खुद इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि वे अगले वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा है कि रूस में अर्जेंटीना का प्रदर्शन तय करेगा कि वे अगले वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। खुद मेसी से पहले अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच जॉर्ज साम्पोली ने कहा है कि रूस में खेला जा रहा फीफा विश्व कप सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का अंतिम विश्व कप नहीं है। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार मेसी पांच बार फीफा द्वारा बैलन डी'ओर पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं।

मेसी ने एक अखबार से कहा कि, "इन चार वर्षों में हमने चयन में महत्वपूर्ण बदलावों का अनुभव किया। इसके अलावा, रूस के लिए क्वालीफाई करना हमारे लिए बहुत मुश्किल था, हमने ये काम आखिरी मैच में कर पाए। लेकिन हमें पता है कि हम यहां मॉस्को में बेहद उत्साहित होकर और शानदार शुरुआत करने आए हैं। हम इन हफ्तों में बहुत अच्छी तैयारी की। हमारे पास महान खिलाड़ी हैं और हम हर खेल में लड़ेंगे।" मेसी ने अपने वर्ल्ड कप भविष्य को लेकर कहा कि, "वे मुझसे पूछते हैं कि यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा? मुझे नहीं पता। मैं अब इसके बारे में नहीं सोचता। हालांकि निश्चित रूप से यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हम इस महीने कैसे प्रदर्शन करते हैं, हम टूर्नामेंट को कैसे खत्म होते हैं।"

आपको बता दें कि मेसी 30 साल के हो चुके हैं। वहीं उनके कोच साम्पोली ने आइसलैंड के साथ होने वाले मुकाबले से पहले कहा, 'मैं नहीं मानता कि यह मेसी का अंतिम विश्व कप है। वैसे यह फैसला मेसी को ही लेना है कि उनके करियर का समापन कप होगा लेकिन मेरी नजर में यह निश्चित तौर पर उनका अंतिम विश्व कप नहीं है।'

Story first published: Saturday, June 16, 2018, 18:52 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+