Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणतुंगा की अध्यक्षता वाली समिति भंग

जनवरी 2008 में बनी इस समिति के अध्यक्ष अर्जुन रणतुंगे थे. वे 1996 के विश्वकप की विजेता टीम के कप्तान थे.

अगला फ़ैसला होने तक खेल मंत्रालय के सचिव एस लिंयाग्मा क्रिकेट की दिन प्रतिदिन की गतिविधि देखेंगे.

समिति के भंग किए जाने के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री गामिनि लोकुगे ने कहा, "एक हफ़्ते के भीतर इस पर फ़ैसला ले लिया जाएगा."

दौरा खटाई में

इस बीच श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं.

उच्च पदस्थ सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "हम भारत समर्थक नीति का पालन कर रहे हैं. हम यह जानते हैं कि किन परिस्थितियों में भारत ने अपना पाकिस्तान दौरा रद्द किया.इसे देखते हुए श्रीलंका का पाकिस्तान का दौरा असंभव लग रहा है. "

खेलमंत्री ने कहा कि वे इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री राजपक्षे से बात करेंगे.

उन्होंने कहा कि रणतुंगा की समिति की ओर से लिए गए फ़ैसले पर फिर से विचार किया जाएगा. पाकिस्तान दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय से भी सलाह ली जाएगी.

हम रणतुंगा की समिति की ओर से लिए गए फ़ैसले पर फिर से विचार करेंगे. पाकिस्तान दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय से भी सलाह ली जाएगी खेल मंत्री, श्रीलंका

हम रणतुंगा की समिति की ओर से लिए गए फ़ैसले पर फिर से विचार करेंगे. पाकिस्तान दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय से भी सलाह ली जाएगी

अर्जुन रणतुंगा ने पिछले हफ़्ते कहा था कि श्रीलंका की टीम बांग्लादेश दौरा ख़त्म होने के बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी.

उन्होंने कहा था कि पड़ोसी होने के नाते हमारी यह ज़िम्मेदारी है कि पाकिस्तान जब सबसे अधिक मुश्किल में हो तो हम उसकी सहायता करें.

मुंबई में हुए चरमपंथी हमले के बाद भारत सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान का दौरा करने की इजाज़त नहीं दी थी.

आठ जनवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे में भारत को वहाँ तीन टेस्ट मैच, पाँच एक दिवसीय मैच और एक ट्वेन्टी 20 मैच खेलने थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+