For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

अर्जेंटीना को हराकर भारत की अंडर-20 फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, कुछ इस तरह मनाया जश्न

नई दिल्ली। भारत का जलवा अब हर खेल में दिखने लगा है। भारत की अंडर-20 फुटबॉल टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद कोटिफ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पारंपरिक दिग्गज अर्जेंटीना को 2 -1 से हरा दिया । भारत के लिए दीपक टांगड़ी ने चौथे और अनवर अली ने 68वें मिनट में गोल किए। भारत ने 6 बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन टीम को हराया जिसके कोच 2006 के विश्व कप खिलाड़ी लियोनेल स्कालोनी और पूर्व स्टार मिडफील्डर पाब्लो ऐमार हैं।

गौरतलब हो कि कॉटिफ़ कप 2018 में इससे पहले भारत मर्सिया अंडर 20 और मॉरिशियाना अंडर 20 के साथ हुए शुरुआती मैचों में हार का सामना कर चुकी है। लेकिन वे वेनेजुएला की अंडर 20 टीम के साथ ड्रॉ करने में सफलता हासिल की। पिछले मैच में उसने वेनेजुएला से गोलरहित ड्रॉ खेला । इस मैच के बाद पिंटो ने कहा,'इस जीत से भारतीय फुटबॉल को विश्व स्तर पर और सम्मान मिलेगा। इससे हमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ नियमित तौर पर और खेलने के मौके मिलेंगे।

टांगड़ी ने एन मीताइ के कॉर्नर शॉट पर गेंद को लपकते हुए हेडर पर पहला गोल किया। इसके बाद भारत ने काफी आक्रामक खेल दिखाया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अली ने कप्तान अमरजीत सिंह के पास पर मूव बनाया लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके। भारत को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि अनिकेत जाधव को 54वें मिनट में लालकार्ड दिखाया गया था। अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में एकमात्र गोल किया।

Story first published: Monday, August 6, 2018, 12:35 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+