पर्थ टेस्ट : जानसन के आगे नतमस्तक हुआ दक्षिण अफ्रीका (लीड-1)
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर दो और डेल स्टेन एक रन बनाकर नाबाद लौटे।
आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 375 रन बनाए थे। इस लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 132 रनों से पिछड़ रही है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए अब्राहम डिविलियर्स और जैक्स कैलिस ने सर्वाधिक 63-63 रनों की पारियां खेलीं। इसके अलावा कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 94 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 48 रन बनाए जबकि हाशिम अमला ने 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 47 रनों का योगदान दिया।
डिविलियर्स ने अपनी 130 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा जबकि कैलिस ने 111 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी (2), जे. डुमिनी (1), मोर्न मोर्कल (1) और पॉल हैरिस (0) ने निराश किया।
इससे पहले, आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 375 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक उसने खराब शुरुआत से उबरते हुए नौ विकेट पर 341 रन बनाए थे।
आस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन पीटर सिडल (23) के रूप में अंतिम विकेट खोया। सिडल ने 34 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए जबकि जेसन क्रेजा 45 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने अंतिम विकेट के लिए 34 रन जोड़े।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मैच के पहले दिन उसने 15 रन के कुल योग पर मैथ्यू हेडन (12), रिकी पोंटिंग (0) और माइकल हसी (0) के विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद हालांकि माइकल क्लार्क (62), साइमन कैटिच (83), एंड्रयू सायमंड्स (57) और ब्रैड हेडिन (46) ने अच्छी पारियां खेल अपनी टीम को मुश्किल से उबार लिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि स्टेन, मोर्कल और स्पिनर हैरिस के खाते में दो-दो विकेट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications