कोलंबो टेस्ट : धौनी ने शानदार जीत बताया
मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, "यह जीत हमारे लिए बड़ी है। यह टीम के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। श्रीलंका की दूसरी पारी में हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों छोर से स्पिनरों ने बल्लेबाजों को बांधे रखा और हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे। यह एक शानदार जीत है।"
इस मैच में शानदार शतक जड़ने वाले वी.वी.एस. लक्ष्मण ने सचिन तेंदुलकर के साथ की गई साझेदारी को अहम करार दिया। उन्होंने कहा, "सचिन और मेरे बीच हुई साझेदार महत्वपूर्ण रही। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि टीम के जरूरत के समय मैंने यह पारी खेली है।"
भारतीय टीम ने कोलंबो के पी. सारा ओवल मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। भारत की जीत के साथ ही यह श्रृंखला 1-1 से ड्रा हो गई। इस जीत में लक्ष्मण के नाबाद शतक और सचिन के अर्धशतक का अहम योगदान रहा है।
टीम इंडिया को जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने पांचवें दिन के दूसरे सत्र में पांच विकेट गवांकर हासिल कर लिया। लक्ष्मण ने 103 और सचिन ने 54 रन बनाए। सुरेश रैना ने भी 41 रनों का अहम योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications