एशिया कप : श्रीलंका के 100 रन पूरे (लीड-3)
श्रीलंकाई टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट 36 रन के कुल योग पर ही गंवा गिए थे लेकिन इसके बाद कप्तान कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने ने और कोई नुकसान नहीं होने दिया।
श्रीलंकाई टीम ने 25 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। संगकारा 64 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि जयवर्धने ने 47 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की सहायता से 40 रन बनाए हैं।
श्रीलंका का पहला विकेट उपुर थरंगा के रूप में गिरा। जिंबाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले थरंगा 11 रन बनाने के बाद शोएब अख्तर की गेंद पर सलमान बट्ट के हाथों लपके गए। थरंगा का विकेट 31 रन के कुल योग पर गिरा।
कुल योग में अभी पांच रन और जुड़े थे कि पिछली श्रृंखला में टीम की कप्तानी करने वाले धुरंधर बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को मोहम्मद आसिफ ने उमर अकमल के हाथों कैच करा दिया। दिलशान ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए।
जिंबाब्वे में हाल में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला जीतने वाली श्रीलंकाई टीम ऊंचे मनोबल के साथ मैदान में उतरी है। इस टीम में हरफनमौला खिलाड़ी फरवेज महरूफ और तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है।
दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम पहली बार किसी एकदिवसीय टूर्नामेंट में शाहिद अफरीदी की कप्तानी में खेलेगी। पाकिस्तानी टीम में तेज गेंदबाज अख्तर की वापसी हुई है। अख्तर लगभग एक वर्ष के बाद कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।
15 से 24 जून तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश और भारत की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और बांग्लादेश की कमान सकीबुल हसन के हाथों में है। टूर्नामेंट के सभी मैच दाम्बुला में ही खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications