कुश्ती महासंघ ने फोगाट बहनों को राष्ट्रीय शिविर से किया बाहर, बढ़ सकती है मुश्किल
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासनहीनता और गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण फोगाट बहनों को राष्ट्रीय शिविर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गौरतलब हो की कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पदक दिलाने वाली गीता फोगाट और उनकी बहन बबीता फोगाट के ऊपर आमिर खान ने एक शानदार फिल्म दंगल बनाई थी। इसके बाद फोगाट बहनें और लोकप्रिय हो गई थीं, लेकिन अनुशासनहीनता के कारण कुश्ती महासंघ ने लखनऊ में चल रहे राष्ट्रीय शिविर से चारों बहनों गीता, बबीती, संगीता औऱ रितु को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। डब्ल्यूएफआई ने फोगाट बहनों पर बिना सूचना दिए शिविर से बाहर रहने का आरोप लगाते हुए ये कार्रवाई की है। इस बाबत महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बताया की राष्ट्रीय शिविर में चुने गए पहलवानों को तीन दिन के भीतर ही रिपोर्ट करना होता है। अगर किसी को कोई समस्या है तो उसे कोच को अपनी समस्या बतानी होती है जिससे की इसका समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा की फोगाट बहनों सहित 13 लोगों ने ऐसा नहीं किया जिसके कारण उन्हें शिविर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
बढ़ सकती है मुश्किलः राष्ट्रीय शिविर से बाहर हुए इन खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, और वे इस महीने के अंत में होने वाले एशियाई खेल चयन के ट्रायल से बाहर रह सकती हैं। गौरतलब हो की अगस्त व सितंबर माह में एशियाई खेल होने हैं। हालांकि अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है की अगर खिलाड़ी अपनी इस हरकत का स्पष्टीकरण हमें देंगे तो इन पहलवानों को फिर से मौका दिया जा सकता है।बता दें की पुरुष और महिलाओं का राष्ट्रीय शिविर 10 मई से 25 मई तक हरियाणा के सोनीपत और लखनऊ में चल रहा है। साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कडियान भी इस शिविर से बाहर किए गए हैं। बबीता ने स्पष्ट किया है की उन्हें अभी किसी तरह का नोटिस नहीं दिया गया है, और वो चोट के कारण बाहर हुई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा की इस चोट के लिए मैने महासंघ को सूचित नहीं किया है लेकिन आज ही करूंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
