Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 श्रृंखला : भारत जीत की ओर (लीड-6)

जिंबाब्वे द्वारा दिए गए 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 12 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। मुरली विजय ने 39 रन बनाए हैं जबकि कप्तान सुरेश रैना 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा का विकेट गंवाया है। ओझा 10 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। रैना ने अपनी 24 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा है जबकि विजय ने 30 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए हैं।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए। तातेंदा ताइबू 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। ताइबू ने चार्ल्स कोवेंट्रे और ब्रेंडन टेलर के साथ तीसरे और चौथे विकेट के लिए 43-43 रनों की साझेदारी निभाई।

ताइबू ने अपनी 40 गेंदों की पारी के दौरान दो चौके लगाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाद टेलर ने 27, कोवेंट्रे ने 28 और कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा ने 18 रनों का योगदान दिया। कोवेंट्रे ने 13 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। टेलर ने 33 गेंदों पर तीन चौके जड़े।

भारतीय टीम ने इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। उसने शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में छह विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच के बाद भारतीय टीम के अधिकांश सदस्य एशिया कप के लिए श्रीलंका रवाना हो जाएंगे। एशिया कप 15-24 जून तक खेला जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+