मैच फिक्सिंग विवाद : 'आमेर की सजा कम नहीं होनी चाहिए'
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने राणा के हवाले से लिखा है, "इस तरह की घटनाओं में उम्र मायने नहीं रखती। मेरे हिसाब से सबके साथ बराबरी का सलूक होना चाहिए। दोषी पाए जाने की सूरत में आमेर भी उतनी ही सजा के हकदार हैं, जितने की सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ।"
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट ने सोमवार को इस बात के संकेत दिए थे कि उम्र कम होने के आधार पर दोषी पाए जाने की सूरत में आमेर की सजा कम करने पर विचार किया जा सकता है।
हाल ही में सबसे कम उम्र में टेस्ट मैचों में 50 विकेट लेने का रिकार्ड बनाने वाले आमेर की सजा कम करने के लिए कई खिलाड़ियों ने अपना समर्थन जताया है। इनमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक अर्थटन भी शामिल हैं।
अर्थटन ने कहा कि आमेर बुरी संगति के कारण ऐसा कर बैठे हैं क्योंकि अभी उन्हें अच्छे-बुरे की समझ नहीं है। उनके खिलाफ सजा कम करने पर विचार किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications