टीम में जगह पाना है तो आईसीएल से नाता तोड़ो : बट्ट
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली मेल' ने बट्ट के हवाले से लिखा है, "बागी खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह पाने का बस एक रास्ता बचा है। वे पहले आईसीएल के साथ अपना करार खत्म करें और फिर आकर हमसे बात करें। हमने पहले भी कई बार कहा है कि वापसी करने वाले खिलाड़ियों का खुले दिल से स्वागत किया जाएगा।"
पीसीबी अध्यक्ष ने साफ किया कि आईसीएल से नाता जोड़ने वाले खिलाड़ियों की वापसी के संबंध में उनका बोर्ड पूरी तरह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है।
आईसीएल आयोजन समिति द्वारा पाकिस्तान के 19 खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र दिए जाने के मामले पर बट्ट ने कहा कि यह आईसीएल की गुमराह करने की चाल है क्योंकि उसके करारनामे में साफ-साफ लिखा है कि उसके साथ करारबद्ध खिलाड़ियों को अक्टूबर में फिर से अपनी-अपनी टीमों में वापसी करनी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications