एशेज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा बुधवार को
वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स डॉट कॉम' के मुताबिक शेन वॉटसन जहां हरफनमौला खिलाड़ी की जगह भरते दिख रहे हैं वहीं ब्रैड हॉज अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह पा सकते हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी जाने वाली 16 सदस्यीय टीम ब्रेट ली, मिशेल जानसन, स्टुअर्ट क्लार्क, पीटर सिडल और बेन हिफेनहॉस का गेंदबाज के तौर पर स्थान पाना लगभग तय माना जा रहा है लेकिन डगलस बोलिंगर को निराशा झेलनी पड़ सकती है। एकमात्र स्पिनर के तौर पर नेथन हॉरिट्ज का भी स्थान तय है।
सलामी बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ और वॉटसन को टीम में शामिल करने के बाद हरफनमौला एंड्रयू मैक्डोनाल्ड के लिए संभावनाएं बहुत कम रह जाएंगी। इसके अलावा संभावितों की टीम में स्थान पाने वाले एंड्रयू सायमंड्स को भी चुने जाने को लेकर संदेश की स्थिति है।
संभावित टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, स्टुअर्ट क्लार्क, ब्रैड हेडिन, नेथन हॉरिट्ज, बेन हिफेनहास, ब्रैड हॉज, फिलिप ह्यूज, माइकल हसी, मिशेल जानसन, साइमन कैटिच, ब्रेट ली, ग्राहम मानोउ, मार्कस नार्थ, पीटर सिडल और शेन वॉटसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications