महिला हॉकी खिलाड़ी को बिना कारण के दस्ते से हटाया
रांची, 24 जुलाई (आईएएनएस)। महिला हॉकी खिलाड़ी असुंथा लाकड़ा ने शनिवार को कहा कि उन्हें दक्षिण कोरिया के बुसान में हो रहे एशियन चैंपियनशिप ट्राफी के लिए जा रहे दल से अंतिम समय में बिना किसी कारण के हटा दिया गया।
झारखण्ड की इस खिलाड़ी ने कहा कि वह मंगलवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए टीम के साथ जाने वाली थी।
लाकड़ा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि उसे एयर टिकट भी दिया गया था। "लेकिन टीम के बुसान रवाना होने के ठीक पहले मुझे बताया गया कि मेरी जगह दूसरी लड़की जाएगी। मैं यह सुन कर दंग रह गई। जब मैंने टीम मैनेजर और अन्य लोगों से पूछा तो मुझसे कहा गया कि मैं राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से इस बारे में पूछूं। मेरी जगह झारखण्ड की ही प्रीति कीरो को रख लिया गया।"
लाकड़ा पिछले 10 सालों से राष्ट्रीय टीम की नियमित सदस्य हैं।
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब भारतीय महिला हॉकी टीम विवादों में घिरी हुई है। टीम के मुख्य कोच एम.के.कौशिक ने एक खिलाड़ी रंजीता देवी द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications