कांस्य पदक जीतकर लौटे मुक्केबाजों का जोरदार स्वागत (लीड-1)
भारत के मुक्केबाज जितेंद्र कुमार (51 किग्रा), अखिल कुमार (54 किग्रा), अंतरेश लाकड़ा (57 किग्रा) और दिनेश कुमार (81 किग्रा) ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। चारों को एक-एक कांस्य पदक मिला।
मंगलवार को जैसे ही चारों मुक्केबाज हवाई अड्डे से बाहर निकले, काफी समय से इंतजार कर रहे प्रशंसकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
बहुत सारे प्रशंसक ढोल-नगाड़ों के साथ भी पहुंचे थे। अपने चहेते खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हवाई अड्डे के बाहर उत्सव का माहौल था।
इन मुक्केबाजों ने अपने प्रदर्शन से भारतीय मुक्केबाजी को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। भारत ने विश्व कप मुक्केबाजी में 14 साल पहले एक पदक जीता था।
अखिल ने आईएएनएस से कहा, "अगर हमने स्वर्ण या रजत पदक जीता होता तो हमें ज्यादा खुशी होती। हालांकि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और बेहतर परिणाम के साथ लौटे। हमें इस बात की खुशी है। व्यक्तिगत तौर पर मैं स्वर्ण जीतना चाहता था। हार से मुझे सबक मिला है। स्वर्ण हासिल करने के लिए मैं अब और मेहनत करुं गा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications