काउंटी में नहीं खेलने को लेकर विराट कोहली ने खोला बड़ा राज, बताया हुआ ये फायदा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी टीम के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले कप्तान कोहली का जलवा आईपीएल में देखने को मिला था, हालांकि उनकी टीम कुछ खास कमाल इस सीजन में नहीं कर पाई लेकिन कोहली के बल्ले और फिल्डिंग का जादू देखने को मिला। गौरतलब हो की आईपीएल में एक मैच के दौरान कोहली को कंधे में चोट लग गई थी, जिससे वो काउंटी में खेले जाने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि सरे और इंग्लैंड के तमाम फैंस कोहली के न खेलने से निराश जरूर हुए थे, लेकिवन कोहली का कहना है कि उन्हें इससे फायदा हुआ है।
कोहली ने बतायाः इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा , 'अगर देखा जाए तो यह मेरे लिए सबसे अच्छी चीज हुई।मैं वहां जाकर परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना चाहता था क्योंकि वहां हमने बहुत अधिक मैच नहीं खेले है क्योंकि हम चार साल बाद वहां खेलने जा रहे हैं. ऐसे में आप भूल जाते हो कि जब आप वहां आखिरी बार खेले थे तो परिस्थितियां कैसी थी। उन्होंने कहा , 'मैं वहां 90 प्रतिशत की फिटनेस के साथ जाता बजाय 110 प्रतिशत फिट होकर जैसा कि अभी मैं महसूस कर रहा हूं. मैं वर्तमान की स्थिति को चाहता क्योंकि मुझे दौरे के लिए तरोताजा रहने की जरूरत है। गौरतलब हो कि भारतीय टीम जब 2014 में इंग्लैंड दौरे पर गयी थी तो कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
