AFC Asian Cup 2019: भारतीय प्रशंसकों को पिंजरे में बंद कर पीटने का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। एशियन कप 2019 में गुरुवार को भारत औरमेजबान यूएई के बीच खेले गए मैच से पहले भारत के प्रशंसकों को पक्षियों के पिंजरे में बंद कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके संबंध में कई लोगों को गिरफ्तर किया गया है। अबुधाबी में खेले गए इस मैच में यूएई ने भारत को 2-0 से मात दी थी। वीडियो में पक्षियों के पिंजरे में कुछ मजदूर कैद है और एक आदमी हाथ में डंडा (छड़ी) लेकर कैद दिख रहे हैं।

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक हाथ में छड़ी लेकर आदमी मजदूरों से पूछता है कि वे किसका समर्थन कर रहे हैं तो मजदूर कहते हैं भारतीय टीम का। इस पर वह मजदूरों को कहता है कि यह सही नहीं है क्योंकि वे यूएई में रहते है और उन्हें यूएई का समर्थन करना चाहिए।

वह पिंजरे पर छड़ी घुमाते हुए बंधकों से दोबारा पूछता है कि वे किसका समर्थन करेंगे इस बार मजदूरों का जवाब होता है यूएई। इसके जवाब के बाद वह पिंजरा खोल देता है और मजदूर बाहर निकल जाते हैं।गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक शारजाह पुलिस ने वीडियो सार्वजनिक होने के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Story first published: Sunday, January 13, 2019, 12:57 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+