दूसरी जीत के लिए सारा दारोमदार अब गेंदबाजों पर (लीड-4)
दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनत जयसर्या, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा और कप्तान माहेला जयवर्धने जैसे दिग्गज बल्लेबाज आसान दिख रही विकेट पर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर अपनी टीम को पांच मैचों की इस श्रृंखला में बराबरी पर ला सकते हैं। ऐसी स्थिति में जहीर खान और ईशांत शर्मा को विशेष प्रयास करने होंगे।
बहरहाल, भारतीय पारी की बात करें तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए उसने 13 रन के कुल योग पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (6) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था। तेंदुलकर को नुवान कुलसेकरा ने पगबाधा आउट करार दिया था, हालांकि यह निर्णय विवादास्पद रहा। तेंदुलकर लगातार दूसरे मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।
इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (42) और उनके युवा जोड़ीदार गौतम गंभीर (27) ने टीम को पहले झटके से उबारने की कोशिश की लेकिन दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़ने के बाद गंभीर हरफनमौला फरवेज महरूफ की गेंद को छेड़ने के फिराक में विकेट की पीछे कुमार संगकारा के हाथों लपके गए।
सहवाग ने तेजी के साथ रन बटोरते हुए युवराज सिंह (66) के साथ पारी को संवारने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली लेकिन 83 के कुल योग पर अनावश्यक रूप से तीन रन लेने के प्रयास में वह रन आउट करार दिए गए। सहवाग ने अपनी 26 गेंदों की पारी में सात झन्नाटेदार चौके लगाए।
31 ओवर के खेल में भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे। युवराज और सुरेश रैना (29) ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 85 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया।
युवराज ने अपनी 88 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि पहले मैच में अर्धशतक लगाकर भारत की जीत में अहम किरदार निभाने वाले रैना ने 43 गेंदों पर एक छक्का जड़ा।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (23) और यूसुफ पठान (21) ने छोटी किंतु उपयोगी पारियां खेलीं। जहीर ने 17 और प्रवीण कुमार ने 15 रन बनाए।
श्रीलंका की ओर से नुवान कुलसेकरा, असंथा मेंडिस और फरवेज महरूफ ने दो-दो विकेट लिए। 501 विकट लेकर पाकिस्तान के वसीम अकरम (502) विकेटों के विश्व रिकार्ड को तोड़ने का इंतजार कर रहे मुथैया मुरलीधरन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications