युवराज को बाहर करना गलत : मोरे
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान मोरे ने यह भी कहा कि ऐसे में जबकि अगामी विश्व कप काफी करीब है 15 जून से श्रीलंका में शुरू हो रहे एशिया कप के लिए शांताकुमारन श्रीसंत, रुद्र प्रताप सिंह, मुनाफ पटेल और ईशांत शर्मा जैसे अग्रणी तेज गेंदबाजों को टीम से बाहर रखना हितकर नहीं है।
मोरे ने कहा, "आप युवराज को सजा दे सकते हैं लेकिन उन्हें यह सजा टीम में रहते हुए दिया जा सकता है। वह बड़े खिलाड़ी हैं। उन्हें टीम में शामिल कीजिए लेकिन अंतिम-11 में शामिल मत कीजिए। उनके जैसे खिलाड़ी के लिए यह एक सबक होगा लेकिन उन्हें टीम में शामिल ही नहीं करना, बिल्कुल जायज नहीं।"
मोरे ने कहा कि यह सच है कि युवराज आज पूरी तरह फिट नहीं हैं और साथ ही उनके साथ अनुशासन से भी जुड़ीं समस्याएं हैं लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि उन्हें टीम से ही बाहर कर दिया जाए।
मोरे ने कहा, "युवराज को अपना नजरिया बदलने के लिए कहा जा सकता है। उन्हें चेतावनी दी जा सकती है। फिटनेस सुधारने के लिए कहा जा सकता और साथ ही क्रिकेट को सकारात्मक रूप से लेने की भी हिदायत दी जा सकती है। उन्हें टीम से बाहर करना गलत है। चयनकर्ता गलती कर रहे हैं। इससे टीम में असंतुलन का माहौल बनेगा। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह अच्छा संकेत नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि सोमवार को नई दिल्ली में टीम चुनते वक्त चयनकर्ताओं ने युवराज को टीम से बाहर रखा। इसके अलावा जिंबाब्वे में खराब प्रदर्शन करने वाले यूसुफ पठान को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। टीम में सौरव तिवारी के रूप में नया चेहरा शामिल किया गया है और साथ ही महेंद्र सिंह धौनी की कप्तान के तौर पर वापसी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications