क्राइस्टचर्च एकदिवसीय : सचिन का तूफानी शतक, भारत ने रखा 393 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक क्राइस्टचर्च के एएमआई स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मात्र तीन रन बनाकर काइले मिल्स का शिकार बन गए।
सहवाग के पेवेलियन लौटने के बाद खराब फार्म से जूझ रहे गौतम गंभीर भी ज्यादा देर तक तेंदुलकर का साथ नहीं दे सके और 15 रन बनाकर इयान बटलर को अपना विकेट थमा बैठे। इसके बाद मैदान पर आए युवराज सिंह और तेंदुलकर ने जमकर हाथ दिखाए।
तेंदुलकर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों पर 163 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने अपनी तूफानी पारी के दौरान 16 चौके और पांच छक्के लगाए। ग्रांट इलियट की एक गेंद पर आउट होने से पहले युवराज ने 60 गेंदों पर 87 रनों की आकर्षक पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी 58 गेंदों पर 68 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से मिल्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 आवरों में 58 रन खर्च करके दो विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा बटलर और इलियट ने भी एक-एक विकेट झटके।
उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत नेपियर एकदिवसीय मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications