Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला: 'युवा' टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती

बुलावायो, 29 मई (आईएएनएस)। जिंबाब्वे में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले ही मैच में मेजबान टीम से मात खाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की अगली भिड़ंत रविवार को श्रीलंका से है। ऐसे में युवा कप्तान सुरेश रैना उनके साथियों के सामने पहले मैच से भी कहीं बड़ी चुनौती यहां होगी।

वैसे इस श्रृंखला में भारत और श्रीलंका दोनों की टीमों में अधिकांश खिलाड़ी युवा हैं। वर्ष 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले विश्व कप (50 ओवर) से पहले अपने बेंच-स्ट्रेंथ को आजमाने के लिहाज से दोनों ने अपनी युवा टीम यहां भेजी हैं। विश्व कप का आयोजन फरवरी-मार्च में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में होना है।

पहले मैच में मेजबान टीम के हाथों पराजित होकर भारतीय टीम ने सभी को चौंका दिया। भारतीय टीम के बल्लेबाजों में नहीं बल्कि इसके युवा गेंदबाजों में अनुभव की कमी साफ झलक रही थी। यही वजह है कि 285 रनों के बेहतरीन लक्ष्य का बचाव भी भारत नहीं कर सका। ऐसे में भारत को गेंदबाजी में कहीं सुधार करना होगा।

इस मैच में ज्यादा दारोमदार बल्लेबाजों पर ही होगा। रोहित शर्मा अच्छी लय में हैं। उन्होंने पहले ही मैच में शतक लगाया। कप्तान सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, यूसुफ पठान और विराट कोहली भी श्रीलंका की युवा टीम को छका सकते हैं। गेंदबाजी में टीम इंडिया के सामने विकल्पों की कमी है और ऐसे में तेज गेदबाजों में परिवर्तन कर पाना मुश्किल है। इस मैच में स्पिनर प्रज्ञान ओझा को टीम में शामिल किया जा सकता है।

दूसरी ओर तिलकरत्ने दिलशान की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम अनुभव की कमी जरूर है लेकिन इन खिलाड़ियों में जीत का जज्बा भी नजर आता है। टीम में एंजेलो मैथ्यूज जैसा हरफनमौला खिलाड़ी है तो वहीं कप्तान दिलशान को भारतीय टीम पहले ही सुहाती है। नुवान कुलसेकरा और अजंथा मेंडिस भारतीय टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के सामने यहां पहले से बड़ी चुनौती होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+