कपेलो ने बेकम को किया दरकिनार
इंग्लैंड और मेनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व कप्तान डेविड बेकम के बारे में फ़ेबियो कपेलो ने कहा, “बेकम में योजनाओं में शामिल नहीं हैं. वे एक बढ़िया खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे लगता है कि हमें भविष्य के लिए नए खिलाड़ियों की ज़रुरत है." हांलाकि उन्होंने कहा कि बेकम प्रसिद्ध वेम्बली स्टेडियम में अपना आख़िरी मैच खेल सकते हैं ताकि प्रशंसक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को अलविदा कह सकें. कोच ने कहा कि उन्होंने इस बारे में बेकम से बात की है.
कपेलो इंग्लैंड और हंगरी के बीच हुए एक दोस्ताना मैच के बाद बोल रहे थे. वेम्बली में हुए इस मैच में इंग्लैंड ने हंगरी को दो-एक हरा दिया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकम ने अपने देश के लिए 115 मैच खेले हैं. वे आख़िरी बार इंग्लैंड के लिए अक्तूबर 2009 में बेलारुस के ख़िलाफ़ खेले थे. कोच फ़ेबियो कपेलो के ताज़ा बयान के बाद डेविड बेकम की तरफ़ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
