आईपीएल : बैंगलोर-राजस्थान और पंजाब-चेन्नई में आज होगी भिड़ंत
भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से होने वाले दिन के पहले और आईपीएल के 33वें मुकाबले में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी।
इसी दिन रात आठ बजे से खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह आईपीएल का 34वां मैच होगा।
आठ टीमों की अंक तालिका में चेन्नई और राजस्थान की टीमें 9-9 अंकों के साथ सुखद: स्थिति में हैं लेकिन 8-8 अंकों के साथ पांचवें और छठे स्थान पर विराजमान बैंगलोर और पंजाब की टीमों की अपनी स्थिति सुधारने के लिए एक जीत बहुत जरूरी है।
एक जीत दोनों टीमों को पहले स्थान पर पहुंचा सकती हैं लेकिन अगर ये मैच हार गईं तो राजस्थान और चेन्नई की टीमें पहले स्थान पर पहुंचकर अपनी स्थिति पहले से मजबूत कर लेंगी।
चेन्नई ने आठ मैचों में चार जीत हासिल की है जबकि उसके हिस्से तीन हार आई है। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है। राजस्थान की टीम का भी बिल्कुल यही रिकार्ड है।
दूसरी ओर, बैंगलोर की टीम ने आठ में से चार मैच जीते हैं जबकि चार में उसकी हार हुई है। उसने अपने पिछले दोनों मैच जीतकर चार अंक अर्जित किए हैं। किंग्स इलेवन का भी यही रिकार्ड है लेकिन उसे पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications