खेल रत्न अवॉर्ड के लिए भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश

नई दिल्लीः राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड भारत में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। इस समय खेल रत्न अवॉर्ड के लिए विभिन्न क्षेत्रों से भारतीय एथलीटों का नामांकन चल रहा है जिसमें ताजा नाम भारत के फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री का आया है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने फुटबॉलर सुनील छेत्री के लिए इस सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए सिफारिश की है।

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार इस नामांकन के लिए जो जरूरी डॉक्यूमेंट भरने होते हैं वह छेत्री द्वारा अभी जमा कराए जाने बाकी हैं। बता दें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड हर साल मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स द्वारा प्रदान किया जाता है। 2020 में जब यह अवार्ड दिया गया था तब खिलाड़ी को एक मेडल, एक सर्टिफिकेट, और 25 लाख का कैश प्राइज मिला था।

सुनील छेत्री हाल ही में विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले में अपने इंटरनेशनल गोलों की संख्या मेसी से पार पहुंचाने के चलते सुर्खियों में आए थे। हालांकि अर्जेंटीना के स्टार मेसी ने सोमवार को सुनील छेत्री के इस रिकॉर्ड को पार कर लिया है। सुनील छेत्री के नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 74 गोल हैं जबकि मेसी के नाम अब 75 गोल हो चुके हैं।

राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए भारत की सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सभी खेल संस्थाएं अपना रिकमेंडेशन देती है। इनमें इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्रमुख हैं जबकि क्रिकेट में बीसीसीआई भी नामांकन देता है। इस साल बीसीसीआई ने रविचंद्रन अश्विन और मिताली राज को प्रतिष्ठित खेल अवार्ड के लिए नामांकित किया है।

खिलाड़ियों के नामांकन अभी तक इसलिए भी जा रहे हैं क्योंकि युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब नामांकन करने की अंतिम समय सीमा यानी डेडलाइन 5 जुलाई कर दी गई है।

Story first published: Wednesday, June 30, 2021, 13:30 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+