अकमल ने भी ठोका शतक, पाक की पारी 765 रन पर घोषित (लीड-1)
पाकिस्तान की ओर से शानदार तिहरा शतक लगाने वाले कप्तान यूनुस खान (313) के अलावा कामरान अकमल ने 158 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा यासिर अराफात भी 50 रन बनाकर नाबाद लौटे।
अकमल ने अपनी 184 गेंदों का पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए जबकि अराफात ने 129 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के लगाए।
मेजबान टीम ने पांचवें दिन अपना एकमात्र विकेट यूनुस खान के रूप में गंवाया। मैच के चौथे दिन 306 रन बनाकर नाबाद लौटे यूनुस अपनी पारी में मात्र सात रन जोड़ने के बाद दिलहारा फर्नाडो द्वारा बोल्ड कर दिए गए।
यूनुस ने अपनी 568 गेंदों की मैराथन पारी में 27 चौके और चार छक्के लगाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तानी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाए थे।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने जयवर्धने (240) और थिलन समरवीरा (231) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई रिकार्डतोड़ साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी सात विकेट पर 644 रन बनाकर घोषित कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications