For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

धोनी की सादगी देख दीवाना है ये भारतीय फुटबॉल टीम का दिग्गज खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा का कहना कि महेंद्र सिंह धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि धोनी की सादगी देख उनके दीवाने हैं। भारतीय फुटबॉल टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अंकाउट पर अनिरुद्ध ने फैन्स के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान जब फैन्स ने अनिरुद्ध थापा से पूछा कि उनके फेवरेट क्रिकेटर कौन हैं, तो अनिरुद्ध ने तपाक से कहा कि थाला धोनी (एमएस धोनी) उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं, उनके अलावा और कौन हो सकता है। मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने ये भी बताया कि धोनी चेन्नइयन एफसी टीम के साथ अक्सर लंच के समय जुड़ते और भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बिताए वर्षों के अनुभव को खिलाड़ियों के साथ साझा करते।

अनिरुद्ध के मुताबिक वो अक्सर टीम लंच के समय आते थे, वह टीम के लड़कों के साथ बात करते और उन्हें अपने अनुभवों के बारे में बताते। वह बहुत ही जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। कुछ और लोग भी थे, जिनसे वह पास आकर बैठने के कहते थे। धोनी अक्सर फुटबॉलरों के साथ बैठना पसंद करते। वह कहते थे कि मुझे लड़कों के पास बैठने दो और मुझे कुछ एक्सपीरिएंस शेयर करने दो। वो अपने जीवन में किए गए संघर्ष और क्रिकेट के बारे में बताते थे।

कपिल देव के बाद धोनी भारत के दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने भारत के लिए अपनी कप्तानी में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बारे में भी अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने क्रिकेट में जो कुछ हासिल किया उसे देखा जा सकता है। 38 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए बीते साल 2019 के बाद से किसी तरह का मैच नहीं खेला है। उन्होंने 10 जुलाई को मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल मैच खेला था। इस मैच में भारत को हार मिली थी।

महेंद्र सिंह धोनी को इस साल बीसीसीआई ने अपनी सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया। धोनी भारत को 50 ओवर और 20 ओवर का विश्व कप जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। इसके अलावा वह अपनी कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीतने में सफल रहे।

Story first published: Saturday, May 9, 2020, 20:32 [IST]
Other articles published on May 9, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+