फीफा विश्व कप : दुख में मंडेला के साथ है आयोजन समिति (लीड-1)
आयोजन समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष डॉक्टर इर्विन खोझा ने कहा, "आयोजन समिति के सभी सदस्यों की तरफ से मैं मंडेला परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हम आपको बताना चाहते हैं कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं।"
इससे पहले फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा के अध्यक्ष सैप ब्लैटर ने भी मंडेला परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी। ब्लैटर ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर जारी अपने पहले संदेश में मंडेला को सांत्वना दी है।
ब्लैटर के मुताबिक इस दुख के क्षण में पूरा फुटबाल जगत पूर्व राष्ट्रपति के साथ है। ब्लैटर गुरुवार को ही ट्विटर से जुड़े हैं।
जेनानी की गुरुवार देर रात जोहांसबर्ग के करीब एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। इस कारण मंडेला सॉकर सिटी स्टेडियम में शुक्रवार शाम को होने वाले फीफा विश्व कप-2010 के उद्घाटन समारोह में शिरकत नहीं करेंगे।
नेल्सन मंडेला फाउंडेशन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि जेनानी जोहांसबर्ग में आयोजित विश्व कप कन्सर्ट में हिस्सा लेकर घर लौट रही थीं। जेनानी ने दो दिन पहले अपना 13वां जन्मदिन मनाया था।
खास बात यह है कि जिस सड़क दुर्घटना में जेनानी की मौत हुई, उसमें सिर्फ उन्हीं की कार शामिल थी। इस घटना में किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications